हमारा लक्ष्य

घर / हमारे बारे में / हमारा लक्ष्य

हमारा उददेश्य है एक ईश्वर की आराधना के जरिये अपने बिखरे समाज को संगठित करना, जातपात और भेद भाव को ना मानना, हम देवताओं के पुत्र हैं अपने नाम के साथ देवपुत्र लिखे, उपेक्षित दुखी बीमार वृद्धों की सेवा करो, उनकी जीवन शक्ति और उत्साह को बढ़ाओ, अपने वृद्धों की उपेक्षा ना करो उनसे कसाई जैसा व्यवहार न करो। जीवन में जिसको मिला वृद्धों का आशीष, कभी किसी के सामने झुका ना उसका शीश उनका शीश।
शराब ना पियो, बीड़ी गिरेट ना पियो किसी तरह का नशा ना करो लड़ाई झगड़े और मुकदमों में पड़कर अपना जीवन अपना वक्त और अपना धन और इज्जत बरबाद ना करो.जानवरों को कसाई को ना दो, हमारे युवक टीवी रिपोर्टर बनें जिससे देश की सही और सच्ची तस्वीर देश की सबके सामने रख सकें, आज मीडिया बिक चूका है।
अपने कमजोर पड़ौसी को ना सताओ, कमजोर भाई को ना सताओ, कमजोर पत्नी, कमजोर संतान, कमजोर कर्मचारी, कमजोर ससुराल वालों पे अत्याचार ना करो,बीमारों कमजोरों और लाचार व्यक्तियों की मदद करने के लिये हर वक्त तैयार रहो । घर के दरवाजे पर भूत इत्यादि डरावने चित्र ना लगाओ, “एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा” मंत्र लिखो।
लव जिहाद से अपनी मासूम बेटियों को बचाओ, वे असुरों के कपट प्रेम जाल में ना फंस जावें, विवाह करके वे युवक हमारी आधी जायदाद के लिये कोर्ट केस करते हैं,हमारी बेटियां अपनी रक्षा के लिये कृपाण रखें पापी दुराचारियों से आतंकियों से घबरावें नहीं उनका मुकाबला करें, उनके सामने वे रणचण्डी बने।
हमारे राष्ट्र पर अगर कोई संकट आता है तो उसके लिये अपना धन और जीवन कुरबान करने के लिये तैयार रहो, देश के दुश्मनों से डटके मुकाबला करो, उनसे बचने या दुबकने का रास्ता ना खोजो, शेर के सामने और भयानक जहरीले नाग के सामने अगर तुम सीना तान के खड़े हो जाओगे तो तुम उसे मारकर गिरा दोगे, अगर लड़ने से पहले ही घबरा जाओगे तो बिना लड़े ही तुम हार जाओगे, पाप आत्माओं में कुछ बल नहीं होता, और तुम्हारे साथ धर्म आचरण का बल है, परमेश्वर तुम्हारा मददगार है, सो डरो नहीं और आगे बढ़ो तथा जगत में धर्म की रोशनी को आगे ले जाओ। गाँव-गाँव, शहर-शहर माइक से परमेश्वर की आराधना करो जैसे अजाने होती हैं।

बेहतर जीवन और भविष्य के लिएहमारे साथ हाथ मिलाएं

अपने समाज को संगठित करो, सच्चाई और ईमानदारी से धन कमाओ, अपने घर को तपोवन जैसा पवित्र और उच्च संस्कारों से परिपूर्ण बनाओ, रोज पहले स्नान करो, रोज परमेश्वर की आराधना करो, रोज गुरू वचनो का और वेद की दो ऋचाओं का ध्यान पूर्वक पाठ करो, उन्हें समझो, रोज दान का एक हिस्सा निकाल कर रखो, राष्ट्र हित में उसे लगाओ, जो बीड़ी शराब पीते हों और मांस खाते हो उन्हें कभी दान नहीं देना चाहिये, अन्यथा देने वाला भी उनके पाप करम में शामिल माना जाता है । हमारे नवयुवक व युवतियां पत्रकार भी बनें ताकि सही सूचना निकाल सकें।
गर्भ में ही कन्याओं की हत्या कराना पाप है. ऐसा ना करो, संसार में जो भी जीव आता है उनका इन्तजाम परमेश्वर करता है, ना कि मनुष्य अपनी जनसंख्या को घटाओ नहीं, बल्कि बढ़ाओ, नहीं तो देश के दुश्मन जनसंख्या के आधार पर हमारे देश को हम से छीन लेंगे, उन्होंने पहले भी ऐसे ही किया था। जात पात के नाम पर आपस में कमजोर ना बनो, मिलकर रहो, संगठित होके रहो, हमारे 4 संताने-चाहे पुत्र हो या पुत्रियां हो, अवश्य होनी चाहिये।
महीने के पहले रविवार को आप गुरूदरबार में अवश्य आवें, उससे तुम्हें शान्ति व आत्मा में शक्ति प्राप्त होगी, मेलजोल बढ़ेगा और तुम्हारी आत्मिक उन्नति के साथ ही सामाजिक उन्नति भी होगी, अपनी रक्षा के लिये अस्त्र शस्त्र रखें और संकट के समय अपनी और दूसरों की रक्षा करें. ये ना सोचें कि तुम्हें बचाने आसमान से नीले घोड़े पर सवार होके कोई आवेगा, सामर्थवान बनो, धनवान बनो, राष्ट्रभक्त बनो, बहादुर बनो, कायर और डरपोक ना बनो।
मेरे राष्ट्र का हर एक व्यक्ति आत्मा से तपस्वी और शरीर से एक मजबूत सैनिक बने, धर्मयोद्धा बने जो अपने धर्म की अपने राष्ट्र की सेवा कर सके रक्षा कर सके। अपने सत संकल्प और धर्म पर अडिग रहो, चरित्रवान बनो आत्मा में कमजोर ना बनो, परमेश्वर तुम्हारे साथ है उसकी मदद हमारे साथ है, हम देवताओं के और ईश्वर के पुत्र है देवपुत्र है, नीतिवान और धर्मात्मा कभी पराजित नहीं होते।